फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन वॉलंटियर वन ट्री अभियान चलाया, रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को पर्यावरण दिवस विशेष तरीके से मनाने के लिए स्वयंसेवियों ने वन वॉलंटियर वन ट्री विशेष पौधरोपण अभियान संचालित किया। एनएसएस जिला संयोजक दीक्षित धलारिया ने कहा कि स्वयंसेवियों ने कोरोना काल में जागरूकता के बाद अब पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी नई मिसाल पेश की है। इस अभियान में सभी स्वयंसेवियों और कार्यक्रम अधिकारयों ने अपने अपने घरों में पौधरोपण किया। इस पौधरोपण में हर एक स्वयंसेवी ने अपने घर में एक-एक औषधीय और फलदार पौधे लगाए और उसके चित्र भेजकर अन्य लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया। महाविद्यालय हमीरपुर के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज डोगरा ने कहा कि इस वन वॉलंटियर वन ट्री अभियान को चलाने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाना और उनके चित्रों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें