फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर की रजनी राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन पढ़ाएंगी संस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोट में कार्यरत संस्कृत की अध्यापक रजनी चौहान को राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन संस्कृत शिक्षा प्रदान करने के लिए चुना गया है। रजनी चौहान को राष्ट्रीय संस्कृत शिक्षक संघ की ओर से चुना गया है। रजनी ने बताया कि उनका चयन यू ट्यूब और सोशल मीडिया में संस्कृत के प्रसार को लेकर उनके द्वारा पोस्ट की गई गतिविधियों को लेकर हुआ है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य संस्कृत को एक बार फिर से ऊंचाइयों पर ले जाना है तथा इसके लिए देश भर से चुनिंदा संस्कृत अध्यापकों का चयन हुआ है। संस्कृत शिक्षक संघ की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए वंचित छात्रों को मोबाइल भी प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें