नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के भवड़ा गांव में भारी बारिश से मकान का एक कमरा ध्वस्त हो गया। भवड़ा गांव की निर्मला पत्नी स्वर्गीय प्रकाश चंद ने बताया कि भारी बारिश के कारण वीरवार रात को अचानक एक कमरा गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कमरे में कोई नहीं था। तहसीलदार नादौन संजीव प्रभाकर ने बताया कि पीड़ित परिवार को 5,000 रुपये फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। हलका पटवारी को मौका देखकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। पंचायत प्रधान सोनिया ठाकुर ने बताया कि इससे पहले भी पंचायत में दो मकान और एक कमरा बारिश के कारण गिर चुके हैं।