फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का पर्व

विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गांधी चौक हमीरपुर में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन/हमीरपुर। जिलाभर में वीरवार रात को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भंडारे और रासलीला का आयोजन किया गया। नादौन शहर के चौगला बाजार में स्थित राधे-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रासलीला का आयोजन भी किया गया। जालंधर से आए कलाकारों ने खूब समां बांधा। कलाकारों ने मनमोहक झांकियां निकाली। शिव तांडव मुख्य आकर्षक रहा। दर्शकों की सुविधा के लिए स्क्रीनें लगाई गई थीं। इनरव्हील क्लब हमीरपुर की ओर से हीरा नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमीरपुर में श्री सत्य नारायण मंदिर कमेटी की ओर से शहर में भव्य झांकी निकाली गई। मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ श्री कृष्ण को झूला झुलाया गया। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही। लिटिल एंजल्स स्कूल मैहरे में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नादौन में जन्माष्टमी पर निकाली झांकी के दौरान कलाकार।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें