फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 4.85 लाख की धोखाधड़ी करने पर राजस्थान से एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत धोखाधड़ी करने के मामले में राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बजरंग लाल सुयार निवासी सुजेर को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के खिलाफ वर्ष 2022 में संजीव कुमार निवासी भकरेड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। संजीव कुमार ने 4.85 लाख रुपये फर्नीचर के लिए व्यक्ति को दिए लेकिन व्यक्ति ने फर्नीचर नहीं दिया। ऐसे में अब पुलिस ने व्यक्ति को राजस्थान से जाकर धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें