फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन नेशन-वन इलेक्शन प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच : अनुराग

Sat, 11 Jul 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर।
विज्ञापन
हमीरपुर। देशभर में वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर चल रहे व्यापक परामर्श अभियान के तहत संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के वरिष्ठ सदस्य अनुराग ठाकुर ने गोवा विधानसभा अध्यक्ष गणेश गावंकर और नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए प्रस्तावित संवैधानिक एवं विधिक ढांचे पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें राज्य की प्रशासनिक तैयारियों, संघीय व्यवस्था पर संभावित प्रभाव, चुनावी खर्च में कमी तथा विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया गया।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाना, बार-बार होने वाले चुनावों की प्रक्रिया को कम करना, सार्वजनिक धन की व्यापक बचत सुनिश्चित करना है। अनुराग ठाकुर ने गोवा विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का रचनात्मक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें