फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजोत में टिपर से जा टकराई स्कूटी, सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत पंजोत गांव में एक स्कूटी सवार की टिपर से टक्कर के कारण मौत हो गई है। युवक बड़सर के हार गांव से स्कूटी पर सवार होकर अवाहदेवी के पास काम के लिए जा रहा था। पंजोत में बस को पास दे रहे टिपर से स्कूटी सवार पीछे से जा टकराया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अंकुश कुमार (28) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांव हार डाकघर बुंबलू, बड़सर रविवार सुबह अवाहदेवी के पास जल शक्ति विभाग की योजना के कार्य में लगी कंपनी में कार्यरत था। वह काम के लिए स्कूटी पर अवाहदेवी की ओर जा रहा था कि पंजोत के पास टौणी देवी की ओर आ रही बस को पास दे रहे टिपर से स्कूटी टकरा गई। इससे स्कूटी सवार गंभीर घायल हो गया। लोगों ने घायल को टौणी देवी अस्पताल पहुंचाया लेकिन, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अवाहदेवी पुलिस चौकी प्रभारी राजेश वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। युवक के घर में माता-पिता और छोटा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें