Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में वीरवार को कोरोना संक्रमित एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत और 41 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। आरटीपीसीआर टेस्ट में 19, जबकि रैपिड एंटीजन में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सुजानपुर निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक की नेरचौक में मौत हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव समैला के पांच लोग जिनमें 57, 41, 21 और 70 वर्षीय चार महिलाएं तथा 79 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। गांव जजरी के तीन लोग 56 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय महिला और 26 वर्षीय युवक, लंबलू क्षेत्र के गांव खनेऊ के दो लोग 46 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय युवक, हमीरपुर में कार्यरत 49 वर्षीय व्यक्ति, रैल क्षेत्र के गांव बाड़ी की 64 वर्षीय महिला, जलाड़ी क्षेत्र के गांव चुनन का 40 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर के वार्ड नंबर 1 की 35 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 5 की 45 और 29 वर्षीय दो महिलाएं भी संक्रमित पाई गई हैं।
इनके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में तीन लोग 36 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय महिला और 62 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, सुजानपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर एक के सेवानिवृत्त शिक्षक की कोरोना वायरस से मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मौत हो गई। 3 दिन पूर्व भी सुजानपुर के एक सेवानिवृत्त शिक्षक की कोरोना से मौत हो चुकी है। 68 वर्षीय व्यक्ति को नौ दिसंबर को नेरचौक रेफर किया गया था। तहसीलदार सुरेश शर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत की पुष्टि की है।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 326 सैंपल लिए गए, जिनमें से 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन लोगों में कृष्णानगर हमीरपुर का 57 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 1 अणु के 35 और 31 वर्षीय दो व्यक्ति, वार्ड नंबर 8 हाउसिंग बोर्ड कालोनी के तीन लोग 10 वर्षीय लड़की, 38 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 2 के दो लोग 54 वर्षीय व्यक्ति और 51 वर्षीय महिला शामिल है। इनके अलावा हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बल्ह का 12 वर्षीय लड़का, चमनेड क्षेत्र के गांव ब्ल्यूट की 42 वर्षीय महिला, कनेरड़ क्षेत्र के गांव बुलाहा का 38 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के गांव बेला का 40 वर्षीय व्यक्ति, भोटा के गांव सिद्धपुर की एक महिला, भोरंज के करोठा क्षेत्र के गांव अंबी के दो लोग 60 वर्षीय व्यक्ति और 90 वर्षीय महिला, बगवाड़ा क्षेत्र के गांव सपनेहड़ा का 25 वर्षीय युवक, जलाड़ी क्षेत्र के गांव गगल का 26 वर्षीय युवक, भोड़ली क्षेत्र के गांव बेडली की 62 वर्षीय महिला, दंगड़ी क्षेत्र के गांव कुठानिया का 27 वर्षीय युवक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी बिलासपुर की 30 वर्षीय महिला, गलोड़ क्षेत्र के गांव गुरियाह का 46 वर्षीय व्यक्ति और मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।