फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 12 बोतल शराब के साथ एक दबोचा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत थाना हमीरपुर में मामला दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी संजीव गौतम रविवार शाम को थाना के अन्य कर्मचारियों के साथ मटाहणी स्कूल से शस्त्र की ओर जाने वाली सड़क में गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे रात मटाहणी स्कूल की तरफ से आने वाली सड़क से एक व्यक्ति बोरु उठाए हुए पैदल आ रहा था। जो पुलिस को देखकर एकदम पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। शक होने पर उसे पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान नरेश कुमार, गांव एवं डाकघर दडूही, तहसील एवं जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। उसके द्वारा उठाए हुए बोरु को चैक किया तो बोरु के अंदर से 12 बोतल देसी शराब बिना लाइसेंस/परमिट के बरामद हुईं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें