फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो परिवारों में झड़प, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत पतन बाजार में सोमवार सुबह दो परिवारों के बीच हुई झड़प में दो महिलाएं घायल हो गईं। भूमि विवाद के कारण यह हाथापाई हुई। दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच हुई इस झड़प में महिला विद्या देवी को चोटें आई हैं। जबकि उसकी बेटी की टांग फ्रैक्चर हो गई। जिनका उपचार नादौन अस्पताल में चल रहा है। दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर मारपीट आरंभ करने का आरोप लगाया। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा घायलों का मेडिकल करवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें