पुलिस लाइन दोसड़का में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की दस्तावेज मूल्यांकन प्रक्रिया में भाग लेते अभ्य?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पुलिस लाइन दोसड़का में पुलिस आरक्षी भर्ती की दस्तावेज मूल्यांकन प्रक्रिया के पहले दिन 216 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे गए। पहले दिन 354 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 216 ने उपस्थिति दर्ज करवाई। वीरवार को रोल नंबर 210384 से 212850 तक कुल 354 उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी बुलाए गए थे। शुक्रवार को रोल नंबर 212851 से 214545 तक कुल 232 उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी और रोल नंबर 218576 से 219229 तक कुल 118 उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। जिले के कुल 704 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
जबकि कुल 89 पदों के लिए भर्ती होगी। शुक्रवार को महज 11 बजे तक ही अभ्यर्थियों का पंजीकरण होगा। इसके बाद आने वाले अभ्यर्थी पंजीक़ृत नहीं होंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रमाण पत्र मूल्यांकन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपस्थित नहीं होगा तो उस अभ्यर्थी को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मौका नहीं मिलेगा।