फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 75 निकले कोविड संक्रमित, एक्टिव केस 384 हुए

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बूस्टर डोज लगवाता व्यक्ति। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को 75 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं, एक्टिव केस 384 हो गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह चिंता का विषय है। हालांकि, कई लोगों ने मास्क लगाना अब दोबारा शुरू कर दिया है, लेकिन अधिकतर लोग बिना मास्क के ही सार्वजनिक स्थानों में आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने और मास्क का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

वीरवार को आरटीपीसीआर जांच में 77 सैंपल जांचे गए। इनमें से छह सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जबकि, रैपिड एंटीजन टेस्ट में जांचे गए 369 सैंपलों में से 69 पॉजिटिव निकले। इसके साथ ही जिला में कुल संक्रमित 24,272 हो गए हैं। जबकि कुल एक्टिव केस 384 हो गए हैं। कुल संक्रमितों से 23557 लोग ठीक हो चुके हैं और 330 ने अपनी जान गंवाई है। एक्टिव 384 मामलों में से 15 डीसीएच हमीरपुर में उपचाराधीन हैं। जबकि शेष 369 गृह संगरोध में हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि 75 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी नियम की पालना करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें