नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर दो मति टिहरा में मतदाता सूचियों के सत्यापन को लेकर आयोजित बैठक म
हमीरपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम हमीरपुर की मतदाता सूचियों के निरीक्षण एवं सत्यापन का कार्य आरंभ कर दिया गया है। शनिवार को नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर एक एनआईटी के तहत भरनांग के पंचायत घर व वार्ड नंबर दो मति टीहरा में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वार्ड नंबर एक व वार्ड नंबर दो में 20-20 लोगों ने अपना सत्यापन करवाया। लोग 24 सितंबर तक अपना सत्यापन करवा सकते हैं। अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद ने बताया कि 22 सितंबर को वार्ड नंबर तीन झनियारा और वार्ड नंबर कृष्णानगर की बैठक बस्सी झनियारा के पंचायत घर में होगी। इसी दिन दोपहर बाद दड़ूही के पंचायत घर में वार्ड नंबर पांच की बैठक आयोजित की जाएगी।