फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भैंसे के हमले से घायल वृद्ध व्यक्ति की मौत

Wed, 13 May 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत अमलेहड़ में पशुओं को चराने के लिए जंगल में गए 75 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र रुलिया राम निवासी पिखरू प्लाखर पर पालतू भैंसे ने हमला कर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस थाना नादौन को सूचना दी कि वृद्ध व्यक्ति पर उसके पालतू भैंसे ने हमला कर दिया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय आसपास मौजूद स्थानीय निवासियों व पूर्व पंचायत प्रतिनिधि तिलक राज ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें