फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कृषि विभाग के पास पहुंचा भिंडी का बीज, 880 रुपये किलो मिलेगा

Mon, 03 Mar 2025 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग ने विक्रय केंद्रों में बीज को भेजने की प्रक्रिया की शुरू
विज्ञापन

करेला, डानी, फ्रासबीन का बीज

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। कृषि विभाग हमीरपुर के पास सब्जियों के बीज की खेप नियमित रूप से पहुंच रही है। दो दिन पहले भिंडी का 170 किलो बीज भी पहुंच गया है। भिंडी के बीज को कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पहले दस दिन पहले कृषि विभाग के पास करेला, डानी आदि सब्जियों की बीज पहुंचा था, जिसे कृषि विक्रय केंद्रों में भेजा गया। कृषि विभाग के पास पहुंचा भिंडी का बीज 880 रुपये प्रति किलो, फ्रांसबीन का बीज 420 रुपये प्रति किलो, लाल मिर्च का बीज 32 हजार रुपये प्रति किलो मिल रहा है। बैंगन का बीज 8500 रुपये प्रतिकिलो और टमाटर का बीज 18,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है।
दस दिन पहले फ्रांसबीन का बीज 100 किलोग्राम, लाल मिर्च का तीन किलोग्राम, बैंगन का एक किलोग्राम, करेला का पांच किलोग्राम बीज विभाग को मिला था। यहां से किसान सब्जियों के बीजों को प्राप्त कर रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से हर साल सब्जियों का बीज बेहतर कीमतों पर किसानों को उपलब्ध करवाया जाता है। कृषि विभाग की ओर से संचालित दस विक्रय केंद्रों के माध्यम से किसान प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विभिन्न सब्जियों के बीज को कृषि विक्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। कृषि विभाग किसानों को बेहतर दामों पर अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाता है। किसान कृषि विक्रय केंद्रों से बीच की खरीद कर सकते हैं।
-डॉ शशि पाल अत्री उपनिदेशक कृषि विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें