फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा मॉक एक्सरसाइज के लिए अलर्ट रहें अधिकारी : गंधर्वा राठौड़

Mon, 15 Jun 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तकनीकी सहयोग से 10वीं मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस मेगा मॉक एक्सरसाइज के दौरान भूकंप, भूस्खलन, बादल फटने से आने वाली बाढ़ और वनों की आग जैसी आपदा स्थितियों के परिदृश्य शामिल किए गए हैं। आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला स्तर पर इंसीडेंस रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) विकसित किया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां पहले से तय हैं।
योजना के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे रिक्टर पैमाने पर 8.0 तीव्रता के भूकंप का अलर्ट जारी किया जाएगा। भूकंप से संभावित नुकसान की सूचना जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को मिलेगी, जिसके बाद तुरंत आईआरएस सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन

बचाव दलों को विभिन्न स्थलों-बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू, मसियाणा चौक, मिनी सचिवालय सुजानपुर, गांव टीहरा, मिनी सचिवालय नादौन, कोहला सहित अन्य स्थानों पर रेस्क्यू कार्य के लिए रवाना किया जाएगा।
शाम 7 बजे हमीरपुर के हीरानगर, सुजानपुर के करोट और नादौन के टिल्लू जंगल क्षेत्रों में आग लगने के परिदृश्य पर भी राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें