बेला में लोगों से बात करते हुए एसडीओ पंकज कौशल। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : mathura
सचित्र
नादौन (हमीरपुर)। पंचायत बेला में बारिश के कारण लोगों के घरों तथा खेतों में जलभराव हो गया। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौका का निरीक्षण किया। विभाग के एसडीओ पंकज कौशल ने मौका पर पहुंचकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि पंचायत में सड़क मार्ग तो बना दिए गए हैं, लेकिन नालियां नहीं बनाई हैं। टिल्लू की पहाड़ी से सारा पानी बहकर उनके खेतों तथा घरों में आ गया है। इससे कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। स्टेडियम के निकट सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, जगरूप सिंह, सुरजीत सिंह आदि के घरों में काफी मात्रा में पानी आ चुका है। सुरेंद्र कुमार के घर से पिछले चार दिन से मशीन लगाकर पानी निकाला जा रहा है। मशीन का इंतजाम भी उन्होंने अपने स्तर पर किया है। लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। लोक निर्माण विभाग नादौन के एसडीओ पंकज कौशल ने आश्वासन दिया है कि मौसम साफ होते ही नाली के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। संवाद