बड़ा में घर के समीप भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ शौचालय। जागरूक पाठक।
सचित्र
बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की पंचायत बड़ा के गांव कलरूई में भूस्खलन से एक परिवार का शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित राम प्रसाद के घर के पास भूस्खलन से घर के समीप बना शौचालय चपेट में आ गया है। शौचालय के गड्ढे और दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। करीब दो लाख रुपये का नुकसान परिवार की ओर से बताया गया है। पंचायत बड़ा के उपप्रधान अशोक कुमार ने कहा प्रभावित परिवार के नुकसान के बारे में विभाग और प्रशासन को सूचित किया गया है। संवाद