हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की विद्युत सुरक्षा विषय पर मुख्य अभियंता कार्यालय हमीरपुर जोन स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्युत सुरक्षा के बारे में चर्चा की गई । इस दौरान जागरूकता की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
विद्युत बोर्ड के फील्ड कर्मचारियों को जागरूक करने के साथ आम जनमानस को भी विद्युत सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करने पर चर्चा हुई। बैठक में अधीक्षण अभियंता परिचालन हमीरपुर आशीष कपूर, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता हमीरपुर एनपी अबरोल, अधिशासी अभियंता बड़सर सुनील भाटिया, सहायक अभियंता हमीरपुर सुनील कुमार, सौरभ राय, सहायक अभियंता टौनी देवी दीपक चोहान, सहायक अभियंता कक्कड़ पंकज गुप्ता, सहायक अभियंता लंबलू ज्ञान चंद भाटिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।