फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी सीटों से नदारद, एसी-पंखे चलते मिले : तेन सिंह

Thu, 13 Aug 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा महामंत्री तेन सिंह ने नगर निगम हमीरपुर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। उन्होंने बुधवार को नगर निगम कार्यालय भवन का दौरा किया, जहां उन्होंने अव्यवस्था का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तेन सिंह ने आरोप लगाया कि कार्यालय में एसी, पंखे और लाइटें चालू थीं, लेकिन संबंधित अधिकारी अपनी सीटों पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए नगर निगम कार्यालय के बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
बिजली मीटर लगवाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने में भी लोगों को करीब तीन महीने का समय दिया जा रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।उन्होंने नगर निगम प्रशासन से कार्यप्रणाली में सुधार कर लोगों के कार्य समयबद्ध तरीके से करने की मांग की।
विज्ञापन

तेन सिंह ने कहा कि शहर के कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं और अन्य समस्याएं भी बनी हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें