फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मतदान ड्यूटी पर तैनात होने वाले अधिकारी 8-9 को डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का कर सकेंगे इस्तेमाल
विज्ञापन

हमीरपुर। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने कहा कि क्षेत्र के सभी 94 मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी 8 और 9 जुलाई को पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 8 जुलाई को इन अधिकारियों-कर्मचारियों के आखिरी पूर्वाभ्यास के दौरान बहुतकनीकी काॅलेज बड़ू के ड्राइंग हॉल में फेसिलिटेशन सेंटर (सुविधाजनक काउंटर) स्थापित किया जाएगा। अधिकारी-कर्मचारी इस सेंटर पर दोपहर बाद तीन से शाम पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे। इसके अलावा नौ जुलाई को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने से पूर्व मतदान के लिए बाल स्कूल हमीरपुर के कमरा नंबर 113 में फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। निर्वाचन अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे 8 और 9 जुलाई को फेसिलिटेशन सेंटरों पर होने वाले मतदान के लिए अपने-अपने एजेंटों की नियुक्ति कर दें। उन्होंने कहा कि इन एजेंटों के पास भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें