हमीरपुर। भाजपा शहरी मंडल हमीरपुर के महामंत्री तेन सिंह ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार में भाजपा के विधायक आशीष शर्मा पर झूठे केस बनाए जा रहे हैं। राजनीतिक दबाव में मजबूर हो चुकी हमीरपुर पुलिस के अधिकारी विधायक आशीष शर्मा और उनके परिवार पर झूठे केस बनाने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि आने वाले समय में भी पुलिस का यह रवैया रहता है तो सड़कों पर उतरकर इन अधिकारियों और इनके आकाओं का घेराव किया जाएगा। यह अधिकारी अपने सामाजिक कर्तव्यों को भूल चुके हैं।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस का यही रवैया रहा तो इन अधिकारियों और इनके आकाओं का घेराव हमीरपुर में होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता से छल किया है। इस छल का जनता ने उपचुनावों में जवाब दिया है और आने वाले समय में भी जनता राजनीतिक प्रतिशोध से की जा रही है कार्रवाई का जवाब जरूर देगी।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से विधायक आशीष शर्मा और उनके परिवार को तंग करने का यह कार्य किया जा रहा है, जो कि कांग्रेस के गिरते हुए राजनीतिक स्तर पर परिचायक है।
कांग्रेस सरकार विधायक आशीष शर्मा की लोकप्रियता से घबरा गई है। कांग्रेस के बयान वीर नेता गारंटियों पर जवाब दें कि आखिर कौन सी गारंटी पूरी हुई है। संवाद