फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ा 16.37 लाख का चढ़ावा

Sat, 08 Aug 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध। सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चार दिन बाद शुक्रवार को चढ़ावे की गणना की गई। मंदिर न्यास के अनुसार गणना में कुल 16 लाख 37 हजार 373 रुपये की राशि प्राप्त हुई।
विज्ञापन

इसमें 11 लाख 36 हजार 633 रुपये चढ़ावे और 4 लाख 64 हजार 140 रुपये दान के शामिल हैं। इसके अलावा बकरों की नीलामी से 36 हजार 600 रुपये की आय हुई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में 30 ग्राम 400 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की।
मंदिर में चढ़ाई गई विदेशी मुद्रा में 25 ब्रिटिश पाउंड, 102 अमेरिकी डॉलर, 170 यूरो, 500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, 10 यूएई दिरहम, 100 मलेशियाई मुद्रा, 300 ओमानी मुद्रा और 50 सिंगापुर डॉलर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि चढ़ावे और दान की नियमित गणना कर उसका रिकॉर्ड तैयार किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें