दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं ने 34.78 लाख रुपये का चढ़ावा अर्पित किया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार नकद चढ़ावे के रूप में 19.85 लाख रुपये प्राप्त हुए, जबकि बकरों की नीलामी से 67 हजार 800 रुपये की आय हुई।
इसके अलावा दान राशि के रूप में 14.25 लाख रुपये मंदिर को प्राप्त हुए। श्रद्धालुओं द्वारा 3 ग्राम 360 मिलीग्राम सोना तथा 693 ग्राम 670 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की गई। साथ ही विदेशी मुद्रा के रूप में 270 इंग्लैंड पाउंड, 568 अमेरिकी डॉलर, 80 यूरो, 75 कनाडाई डॉलर, 1320 ऑस्ट्रेलियन डॉलर और 1370 यूएई दिरहम भी चढ़ावे में शामिल रहे।
वहीं, मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु लगातार दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर में चढ़ावे का क्रम जारी है। संवाद