फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा के दरबार में चढ़ा 38 लाख, 86 हजार, 42 रुपये का चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
26 ग्राम 310 मिलीग्राम सोने के अलावा मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाई विदेशी मुद्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। देश-विदेश में करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र बालयोगी बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मेले के चलते ज्येष्ठ रविवार को 35 हजार के करीब भक्तों ने बाबा की गुफा के दर्शन किए। मंदिर में पवित्र गुफा के दर्शन के दौरान श्रद्धालु लाखों की संख्या में दान दे रहे हैं। रविवार को हुई मंदिर में चढ़ावे की गणना में बाबा के भक्तों ने नकद और दान के रूप में 38 लाख, 86 हजार, 42 रुपये के अलावा 26 ग्राम 310 मिलीग्राम सोना, 214 ग्राम 220 मिलीग्राम चांदी और विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 210 पौंड, यूएसए के 138 डॉलर, कनाडा के 570, ऑस्ट्रेलिया के 25 डॉलर, यूएई के 45 दिरम और कतरी रियाल 200, न्यूजीलैंड के 600 डॉलर और कुवैत दीनार के सात और बहरीन दीनार के एक और अन्य ओमन एक बाबा की सेवा में अर्पित किए। इस बारे में मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि मंदिर में ज्येष्ठ रविवार को मंदिर में 35 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें