नादौन (हमीरपुर)। शहर के साथ सटी बेला पंचायत को नगर परिषद के साथ जोड़ने के प्रयास पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति दर्ज की है। बेला बचाओ संघर्ष समिति ने रोष व्यक्त करते हुए तहसीलदार नादौन रोहित कंवर के माध्यम से मुख्यमंत्री सुक्खू को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
संघर्ष समिति के प्रधान विपिन कुमार एवं उपप्रधान पवन शर्मा ने कहा कि बेला पंचायत एक ऐतिहासिक पंचायत है। इस पंचायत का इतिहास महाराजा संसार चंद कटोच वंश से जुड़ा हुआ है। अगर इस पंचायत को नगर परिषद से जोड़ा जाएगा, तो बेला गांव का इतिहास ही मिट जाएगा। उसके साथ-साथ गांव के अधिकांश लोग किसान हैं, जो बहुत ही मुश्किल से परिवार का पालन पोषण करते हैं।
अगर इन लोगों को नगर परिषद में जोड़ दिया जाएगा, तो इन्हें गृह कर देना कठिन होगा। उन्होंने कहा कि लोग नगर परिषद बनाने का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि चाहते हैं कि बेला पंचायत भी बची रहे।
विज्ञापन
लोगों ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि गांववासियों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाए। इस माैके पर रजनीश, दिलबाग सिंह, अजय ठाकुर और धर्मचंद आदि मौजूद रहे। संवाद