फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जल संरक्षण कार्यों को भी बढ़ावा देगा एनवाईके

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों की जिलास्तरीय सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त उपायुक्त देवश्वेता बनिक की अध्यक्षता में की गई। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी विभिन्न सामाजिक कार्यों के साथ-साथ जागरूकता अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। बैठक में नेहरू युवा केंद्र की वार्षिक कार्य योजना की रूपरेखा तय की गई। उपायुक्त ने कहा कि जल जागरण अभियान के तहत जिले में एनवाईके के माध्यम से जल संरक्षण कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। विशेषकर पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। एनवाईके से जुड़े युवा क्लब ग्रामीण क्षेत्रों के पेयजल स्रोतों की सफाई करते रहे हैं। अब इस कार्य को सुनियोजित एवं वैज्ञानिक ढंग से करने पर जोर दिया जाएगा। इसमें जलशक्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाएगा। बैठक में आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्वरोजगार योजनाओं, फिट इंडिया-फिटनेस मूवमेंट, स्वच्छ भारत मिशन और अन्य कार्यक्रमों से संबंधित एनवाईके की गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक के दौरान नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक रोहित यादव ने केंद्र की विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा पेश किया। इस अवसर पर डीआरडीए के परियोजना अधिकारी केडीएस कंवर, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विजय चौधरी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जीएल भट्टी और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें