मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पर्ची बनवाने को लगी कतार।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। एनएसयूआई इकाई ने गांधी चौक में जिलाध्यक्ष अभिरक्षित शर्मा की अध्यक्षता में आपराधिक मामलों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। अभिरक्षित ने कहा कि देश में हाथरस दुष्कर्म जैसी घटना शर्मनाक है और हर व्यक्ति को आपराधिक मामलों के खिलाफ एकजुट विरोध करना चाहिए। देश में आपराधिक मामलों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जो कि एक चिंता का विषय है। एनएसयूआई मांग करती है कि हाथरस के दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए और दुष्कर्म को रोकने के लिए कड़े कानून बनने चाहिए। दुष्कर्म के मुकदमे का फैसला शीघ्र होना चाहिए। ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले। इस मौके पर केशव, राम, नमोल, नीतेश, रोहित, सौरभ मौजूद रहे।
अपराधिक मामलों के खिलाफ गांधी चौक हमीरपुर पर हस्ताक्षर अभियान शुरू करती एनएसयूआई।- फोटो : Hamirpur-HP