हमीरपुर। जिले में मंगलवार को आरटीपीसीआर टेस्ट में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर तहसील के सराहकड़ क्षेत्र के गांव कटियारा की 50 वर्षीय महिला और 29 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। यह दोनों कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क के कारण पॉजिटिव हुए हैं। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लिए गए 23 वर्षीय युवती और 32 वर्षीय युवक के सैंपलों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।