फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब घर के खाद्य पदार्थों की भी करवा सकेंगे कीटनाशक जांच

Thu, 01 Oct 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन ठाकुर
विज्ञापन

हमीरपुर। अब आम लोग भी घरों में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों में मौजूद कीटनाशक अवशेषों की जांच करवा सकेंगे। हमीरपुर स्थित राज्य अपशिष्ट/कीटनाशक परीक्षण प्रयोगशाला में नमूने जांचने की सुविधा उपलब्ध होगी।
कृषि विभाग के शुल्क तय करने के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। गेहूं, मक्का और जौ जैसे अनाज के एक नमूने की जांच के लिए 5,850 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

फल और सब्जियों के प्रति नमूने की जांच का शुल्क भी 5,850 रुपये प्लस जीएसटी रहेगा। मसालों में हल्दी और अदरक के एक नमूने की जांच के लिए 6,250 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क तय किया गया है। जांच से खाद्य पदार्थों में मौजूद कीटनाशक अवशेषों की मात्रा का पता लगाया जा सकेगा। इससे उपभोक्ताओं और किसानों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें मौजूद कीटनाशक अवशेषों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

-
स्टाफ की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा
प्रयोगशाला में स्टाफ की नियुक्ति का प्रस्ताव कृषि विभाग ने कृषि निदेशालय को भेज दिया है। स्टाफ की नियुक्ति के बाद खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेषों की जांच का काम नियमित और व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। फिलहाल सेवा प्रदाता कंपनी के दो तकनीकी कर्मी एक वर्ष तक सेवाएं देंगे। ये कर्मी जांच के साथ नए स्टाफ को प्रशिक्षण भी देंगे।
-
निजी तौर पर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए फीस संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। लोग इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे।
-डीडी शर्मा, उपनिदेशक, कृषि विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें