फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब खरवाड़ में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का महिलाओं ने किया विरोध

Thu, 26 Feb 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
खरवाड़ में स्मार्ट मीटर का विरोध करती महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : baramula news
विज्ञापन
कहा- स्मार्ट बिजली मीटर से आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी खतरे में आई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लदरौर (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड के तमाम जागरूकता कार्यक्रमों के बाद भी स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को खरवाड़ में महिलाओं ने स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध किया।
उन्होंने स्मार्ट मीटर नहीं चलेगा, कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी... के नारे लगाए। इसके बाद बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक-2025 केवल मात्र बिजली वितरण क्षेत्र के निजीकरण को बढ़ावा देने के मकसद से लाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे आम बिजली उपभोक्ताओं और कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में वृद्धि होगी। स्मार्ट बिजली मीटर सिर्फ निजी कॉरपोरेट घरानों की जरूरत है। केंद्र सरकार इसे आम बिजली उपभोक्ताओं पर थोप रही है। स्मार्ट मीटर के चलते आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, बिजली उपमंडलों में काम कर रहे कर्मचारी भी सरप्लस होंगे। इस अवसर पर खरवाड़ महिला मंडल प्रधान पूनम, मदन कौशल, नीलम देवी आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें