फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब बिजली के फेर में फंस गया सैंपल कलेक्शन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से चला है कार्य, अभी तक नहीं मिल रही सुविधा
विज्ञापन


कभी पारदर्शी छत तो कभी बिजली कनेक्शन के चक्कर में हो रही देरी
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीज सीढि़यों पर हो रहे खड़े
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अभी तक सैंपल कलेक्शन सेंटर शुरू नहीं हो पाया है। अब यहां पर बिजली फिटिंग के कारण कार्य लटका है। लोकनिर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल विंग के माध्यम से बिजली फिटिंग की प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। अभी तक यहां पर बिजली फिटिंग नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को इस सैंपल कलेक्शन सेंटर की सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पहले यह सैंपल कलेक्शन सेंटर छत के पारदर्शी होने के फेर में फंसा रहा और अब बिजली की फिटिंग न होने से उलझन बढ़ गई है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कमरा नंबर एक में मरीजों को खड़ा होने के लिए जगह नहीं है। मरीज यहां पर सीढि़यों में ही खड़े रहते हैं। इससे मरीजों को खासी परेशानी होती है। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को यहां सीढि़यों पर खड़ा होना पड़ता है। इससे कोई भी हादसा हो सकता है। इसी समस्या का हल करने के लिए अस्पताल में सैंपल कलेक्शन सेंटर का निर्माण करवाया गया। लेकिन, तीन से चार माह बाद भी यह सेंटर शुरू नहीं हो पाया है। मरीजों सुनैना, काव्या, दिनेश, सुमन, व्यासराम, दीनानाथ आदि ने कहा कि इस सेंटर को जल्द शुरू किया जाए ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि बिजली फिटिंग न होने की वजह से अभी तक फैंपल कलेक्शन सेंटर की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। इस संदर्भ में लोकनिर्माण विभाग को भी अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही बिजली की फिटिंग कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें