फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब स्वास्थ्य विभाग को नहीं खलेगी निक्षय मित्रों की कमी

Tue, 30 Sep 2025 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
519 निक्षय मित्रों ने टीबी मरीजों को लिया गोद, सहायता का दिया आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग को अब निक्षय मित्रों की कमी नहीं खलेगी। निक्षय मित्रों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत अब तक 519 निक्षय मित्र मिले हैं।
इन्होंने टीबी मरीजों को गोद लेकर उपचार में सहायता देने का आश्वासन दिया है। मौजूदा समय में जिले में करीब 664 के करीब टीबी मरीज हैं। इनका स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार किया जा रहा है। लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग निक्षय मित्रों की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन

अब तक स्वास्थ्य विभाग के पास करीब 195 निक्षय मित्र ही पंजीकृत थे। इनमें से भी कई निक्षय मित्रों ने एक बार टीबी मरीजों की सहायता कर दूसरी बार सहायता के लिए कदम नहीं बढ़ाए। टीबी मरीजों को अब तक 1933 के करीब पोषण किटें दी जा चुकी हैं।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लोगों को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आगामी दिनों में निक्षय मित्रों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं हैं। टीबी रोगियों की जिंदगी संवारने में निक्षय मित्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एक निक्षय मित्र छह माह तक एक टीबी मरीज को गोद लेता है। स्वास्थ्य विभाग की सलाह पर निक्षय मित्र टीबी मरीज को पोषण किट उपलब्ध करवाते हैं। मरीज को दी जाने वाली पोषण किट में प्रोटीन युक्त डाइट दी जाती हैं।


बॉक्स

हर साल बढ़ रहा टीबी मरीजों का आंकड़ा
स्वास्थ्य विभागों के प्रयासों के बाद भी टीबी मरीजों का आंकड़ा हर साल बढ़ रहा है। जिले में हर साल 820 के लक्ष्य के मुकाबले टीबी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 2023 में जिले में करीब 920 और 2024 में करीब 925 टीबी मरीज पीड़ित मिले थे। वहीं, साल 2025 में भी अब तक 664 लोग टीबी से पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन


कोट

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लोगों के निशुल्क टेस्ट किए जा रहे हैं। लोगों को निक्षय मित्र बनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि अभियान में अब तक 519 निक्षय मित्र बन चुके हैं। उम्मीद है कि यह संख्या बढ़ेगी। इसका सीधा लाभ टीबी मरीजों को मिलेगा।
-डॉ. प्रवीण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें