फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब इलेक्ट्रिकल यंत्र से बजेगी बाबा बालक नाथ मंदिर में घंटियां

Wed, 27 Sep 2023 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में अब बिजली का बटन दबाते ही वाद्य यंत्रों की गूंज सुनाई देगी। दिल्ली की एक कंपनी के एमडी सुशील शर्मा ने मंदिर में इलेक्ट्रिकल वाद्य यंत्र दान किया है। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान बटन दबाते ही ढोल नगाड़ों के साथ-साथ वाद्य यंत्रों की गूंज चारों तरफ सुनाई देगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व मंदिर में आरती के दौरान बाबा जी के श्रद्धालु हाथों से घंटियों और वाद्य यंत्रों को बजाते थे। अब मंदिर में हुई इस नई व्यवस्था के बाद बिजली का बटन दबाते ही वाद्य यंत्र बजना शुरू हो जाएंगे। दिल्ली की इस कंपनी ने वाद्य यंत्रों के साथ-साथ गोशाला के लिए 21 हजार की राशि भी दान की है। इस संदर्भ में एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है। समय-समय पर पहले भी श्रद्धालु मंदिर के लिए दान करते रहते हैं। अब दिल्ली के एक श्रद्धालु ने ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिकल मशीन स्थापित करवाई है। साथ में ट्रस्ट की ओर से संचालित गोशाला के लिए भी 21000 रुपये दान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें