फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब कला संकाय के बच्चों को भी मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग

Fri, 09 May 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के सरकारी स्कूलों में अब कला संकाय के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान की जाएगी। कोचिंग कार्यक्रम को शुरू करने से पूर्व वीरवार को मिनी सचिवालय भोरंज में विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 17 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों व अध्यापकों ने भाग लिया। बैठक में विधायक सुरेश कुमार ने स्कूलों में चल रही नीट और जेईई की कोचिंग कक्षाओं के कार्य के बारे में फीडबैक लिया और कार्यक्रम में आ रही समस्याओं से बारे में पूछा।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि कोचिंग कक्षाओं का बच्चों को अधिक से अधिक लाभ व ज्ञान मिले, इसके लिए सभी को मिल कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ईमानदारी के कार्य करके बच्चों का भविष्य को उज्ज्वल बनाने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कला संकाय के बच्चों के लिए भी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाए ताकि कला संकाय को पढ़ने वाले बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले सकें। उन्होंने 31 मई को जमा एक और दो कक्षा के बच्चों की पहली कोचिंग परीक्षा का सही संचालन करने के आदेश दिए तथा तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा, खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भोरंज अनिल डोगरा, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मैहर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें