फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब सप्ताह में दो बार होगा प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण

Sun, 19 Oct 2025 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के प्राथमिक स्कूलों में पहली और दूसरी कक्षाओं के लिए निपुण सर्वे शुरू हो गया है। जिला स्तरीय कमेटी ने छह शिक्षा खंडों में सप्ताह के दो दिन निरीक्षण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एक दिन में दो स्कूलों का भ्रमण कर जांचा जाएगा। जांच में विद्यार्थियों के ज्ञान स्तर और विद्यार्थियों को पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम, तकनीकों व माध्यमों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट को स्कूलों में निपुण भारत मिशन अभियान से पूर्व व वर्तमान स्थिति से आंका जाएगा।
इसके बाद रिपोर्ट को निदेशालय प्रेषित किया जाएगा। कमेटी की ओर से अभी तक आठ स्कूलों का निरीक्षण किया गया है, लेकिन त्योहारी सीजन की छुट्टियों के कारण स्कूलों में अवकाश हो गया है। ऐसे में कमेटी छुट्टियों के बाद सर्वे का कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन


वर्तमान में जिलेभर के प्राथमिक स्कूलों में पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को ऑनलाइन डिजिटल, खेल-खेल में और अन्य माध्यमों से पढ़ाया जा रहा है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विभिन्न अभियान और कार्यक्रमों को शुरू किया गया है। स्कूल शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष पढ़ाई के संचालन के लिए बजट जारी किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाते समय शिक्षकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
वहीं, पढ़ाई के आकलन और अभियानों के परिणामों के लिए सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद विद्यार्थियों के ज्ञान स्तर में हुई बढ़ौतरी और कमी के संदर्भ में कार्य किया जाएगा। वहीं, रिपोर्ट कम आने वाले स्कूलों में पढ़ाई के लिए अन्य माध्यमों को शुरू किया जाएगा।

कोट

प्राथमिक स्कूलों में निपुण सर्वे शुरू हो गया है। जिला स्तरीय कमेटी स्कूलों में पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के ज्ञान स्तर को लेकर निरीक्षण कर रही है। स्कूलों में सर्वे के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। -भवानी सिंह, जिला समन्वयक, निपुण भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें