फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए लेनी होगी अनुमति

Wed, 01 Apr 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर में एक भवन पर निजी संस्थान द्वारा लगाया गया होर्डिंग। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम के तहत अब कोई भी कंपनी बिना अनुमति के अपने होर्डिंग्स नहीं लगा सकेगी। अगर कोई कंपनी शहर में होर्डिंग्स लगाना चाहती है, तो उसे पहले नगर निगम की अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए नगर निगम 20 से अधिक स्थानों का चयन करेगी। नगर निगम हमीरपुर के तहत विभिन्न शैक्षणिक और अन्य संस्थान बिना अनुमति लिए ही होर्डिंग्स लगा देते हैं, जिससे न केवल शहर की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है, बल्कि नगर निगम की आमदनी पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
ऐसे में अब नगर निगम की अनुमति के बाद ही लोग होर्डिंग्स लगा सकेंगे। नगर निगम हमीरपुर के तहत लोगों को किसी निजी या सरकारी भवन पर भी होर्डिंग्स लगाने के लिए संबंधित एजेंसी या भवन मालिक से अनुमति लेना अनिवार्य होगी। अगर कोई बिना अनुमति लिए होर्डिंग्स लगाएगा, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए भी कंपनी को हायर किया जाएगा। अगर कोई होर्डिंग्स लगाना चाहता है तो वह उसी कंपनी के माध्यम से अपना होर्डिंग्स लगवाएगा।
विज्ञापन


कोट :

नगर निगम हमीरपुर के तहत अभी तक आठ से नौ स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। शहर में 20 से अधिक स्थान चिह्नित किए जाएंगे। बिना अनुमति कोई भी संस्थान शहर में होर्डिंग्स नहीं लगा सकेगा। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, हमीरपुर

हमीरपुर में एक भवन पर निजी संस्थान द्वारा लगाया गया होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें