फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब प्रवासी मजदूरों को हर महीने पंजीकरण नवीनीकृत करवाना जरूरी

Thu, 16 Jan 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत अब प्रवासी मजदूरों का हर हाल में पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया नादौन पुलिस स्टेशन और पुलिस चौकी धनेटा में होगी।
विज्ञापन

एसपी भगत सिंह ने कहा कि पंजीकरण पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रशासन के पास क्षेत्र के सभी प्रवासी मजदूरों का पूरा रिकॉर्ड हो।
अभियान के तहत प्रवासी मजदूरों को हर महीने अपना पंजीकरण नवीनीकृत करना आवश्यक है। मकान मालिकों को स्टीक रिकॉर्ड सुनिश्चित करने के लिए अपने किरायेदारों के पते सत्यापित करने होंगे।
इसके अतिरिक्त, संबंधित पुलिस स्टेशन को पर्चा-12 जारी किया जाएगा, ताकि प्रवासी मजदूर की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर अधिकारियों के साथ प्रवासी मजदूर के स्थायी पते का सत्यापन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत प्रधानों, पार्षदों, दुकानदारों और मकान मालिकों से अपने कर्मचारियों और किरायेदारों का पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें