फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उद्यान विभाग के केंद्रों पर अब शहद भी मिलेगा

Thu, 06 Aug 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
उद्यान सामग्री विक्रय केंद्र हमीरपुर में फलदार पौधे खरीदता किसान। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
हमीरपुर। बरसात के मौसम में फलदार पौधों का वितरण उद्यान विभाग हमीरपुर ने जुलाई से शुरू कर दिया है। इस बार विभाग ने नई पहल करते हुए पहली बार अपने उद्यान सामग्री विक्रय केंद्रों पर शहद की बिक्री भी शुरू की है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के अनुसार विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध शहद कांगड़ा स्थित मधुमक्खी पालन केंद्र से मंगवाया गया है। फिलहाल 100 किलोग्राम शहद हमीरपुर पहुंच चुका है, जिसे विभिन्न केंद्रों के माध्यम से बेचा जा रहा है।
आधा किलो शहद 160 रुपये और एक किलो 320 रुपये की दर से उपलब्ध है। विभाग ने बताया कि मांग बढ़ने पर शहद की अतिरिक्त खेप मंगवाई जाएगी। वहीं, फलदार पौधों के वितरण अभियान के तहत अब तक 40 हजार से अधिक पौधे वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अभियान अगस्त तक जारी रहेगा। किसानों को आम, आंवला, लीची सहित अन्य फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
कोट
फलदार पौधों के साथ गुणवत्तायुक्त शहद की उपलब्धता किसानों और बागवानों के लिए अतिरिक्त सुविधा दी गई है। भविष्य में इसकी मांग और बढ़ने की संभावना है। -राजेश्वर परमार, उपनिदेशक, उद्यान विभाग हमीरपुर
विज्ञापन


उद्यान सामग्री विक्रय केंद्र में फलदार पौधे खरीदता किसान। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें