फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब आठ कैमरे देंगे ट्रैफिक नियमों के लिए पहरा

विज्ञापन
जिला में लगाया गया एक और  नया कैमरा
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में चार के बजाय आठ कैमरे ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारेंगे। पुलिस ने चार और कैमरे लगा दिए हैं। यातायात नियमों का सभी लोग पालन कर सकें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए, इसके लिए पुलिस ने ये कैमरे लगाए हैं। एक कैमरा डीएवी पब्लिक स्कूल के पास, एक एनआईटी के पास, एक बणी के पास और एक कोहली के पास लगाया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व जिले में चार कैमरे लगाए गए थे। अब चार और कैमरे लगा दिए गए हैं। कई लोग यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते। कई तो इन नियमों का पालन न करने की वजह से अपनी जान से भी हाथ धो चुके हैं। ऐसे में चार और कैमरे जिले में लगा दिए गए हैं। अब जो लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे उनका इन कैमरों से खुद ही ऑनलाइन चालान हो जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि जिले में चार अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें