फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब स्कूलों में शुरू होगा नशा निवारण अभियान

Sat, 25 Apr 2026 02:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेशभर में बढ़ते नशे के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए अब स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुरू होते ही उच्च शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को स्कूल स्तर पर नशा निवारण अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।
इस अभियान का आयोजन स्कूल और क्लस्टर स्तर पर किया जाएगा, जिसमें काउंसलिंग सत्र, जागरूकता रैली, नारा लेखन, भाषण, वाद-विवाद सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी। विद्यार्थी इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

विभाग ने निर्देश दिए हैं कि ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व अभियान पूरा किया जाए, ताकि समय पर रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जा सके। अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। जिला स्तर पर निरीक्षण कमेटी स्कूलवार जांच करेगी और कार्यक्रम न करने वाले स्कूल प्रमुखों से जवाब-तलब किया जाएगा।
इसके साथ ही स्कूल परिसरों के 500 मीटर दायरे में मादक पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोट

स्कूल प्रमुखों को अभियान के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं, अभियान के तहत विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए गतिविधियों का आयोजन होगा। गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें