फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बिना चीर-फाड़ होंगे हड्डियों के ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब बिना चीरे के ही बच्चों के बाजू की हड्डियों के ऑपरेशन होंगे। अब लोगों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा या आईजीएमसी नहीं जाना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ही अब सी-आरएम एक्सरे मशीन से ही हड्डियों के सभी तरह के ऑपरेशन होंगे।
विज्ञापन

वीरवार को यहां हड्डी रोग विभाग की अपनी ओटी में पहला सफल ऑपरेशन हो गया। कोविड-19 की इस संकट की घड़ी में लोगों को अब टांडा या आईजीएमसी जाने से छुटकारा मिलेगा और जिले के लोगों को घरद्वार पर इसकी सुविधा मिलेगी। हड्डी रोग विभाग के एचओडी डॉ. संजय का कहना है कि वीरवार को ओटी में प्रथम ऑपरेशन किया गया। जिन ऑपरेशन के लिए पहले टांडा और आईजीएमसी रेफर किया जाता था, अब यहीं होंगे। अभी ओटी शुरू हुई है, जब यह पूरी तरह कार्यान्वित होगी तो यहां रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन की सुविधा भी मिलेगी। जल्द ही यह सेवा भी मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मिलेगी। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की प्रिंसिपल डॉ. सुमन यादव ने कहा कि वीरवार से ओटी शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के शुरू होने से हमीरपुर और आसपास के जिलों के मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें