फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों को जारी होंगे नोटिस, कटेंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों को अब नोटिस जारी होंगे। नोटिस सहित विभागीय अधिकारियों के साथ नगर परिषद ऐसे नागरिकों के पेयजल और बिजली के कनेक्शन भी काटेगी ताकि दूसरी बार विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न न हो। वर्तमान में शहरभर के 11 वार्डों में सीवरेज लाइन डालने, संपर्क रास्तों की मरम्मत सहित अन्य विभिन्न विकासात्मक कार्य चले हुए हैं लेकिन कुछेक स्थानों पर लोग नगर परिषद के कर्मचारियों को कार्य करने से रोकते हैं। ऐसे में कई वर्षों से कुछेक कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। अब नगर परिषद ने लोगों के बिजली और पेयजल कनेक्शन कटवाने का निर्णय लिया है। वहीं, शहर सहित वार्डों में लोगों ने घरों, उद्योगों की छतों से निकासी पाइपों को सड़क, रास्तों की ओर से किया हुआ। ऐसे में बारिश के दौरान पानी सड़क पर चलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों पर गिरता है। वहीं सड़कों औैर संपर्क रास्तों को भी इससे काफी नुकसान होता है। समस्या का समाधान करने के लिए नगर परिषद ने लोगों को बारिश के पानी के लिए डाउन पाइपें लगाने के निर्देश दिए हैं। बारिश के दौरान जिन दुकानों, घरों से पानी सड़क, रास्तों पर गिरेगा, उन्हें जुर्माना डालकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि 11 वार्डों में विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों को अब नोटिस जारी होंगे। वहीं, बारिश के पानी को सड़क और रास्तों की ओर करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें