फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कूड़ा अलग-अलग न डालने पर दुकानदार को नोटिस

Thu, 22 Jan 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए भले ही नगर निगम ने मुहिम छेड़ रखी हो, मगर कुछ दुकानदार सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने में अपना योगदान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग न डालने पर शहर में एक दुकानदार को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के माध्यम नगर निगम ने दुकानदार से दो अलग-अलग कूड़ेदानों का प्रयोग न करने को लेकर जवाब मांगा है।
नगर निगम हमीरपुर के तहत गीला तथा सूखा कूड़ा डालने के लिए हिदायत दे रखी है। मगर कुछ लोग इस पर अमल नहीं कर रहे हैं। परिणामस्वरूप सफाई कर्मचारियों को स्वयं ही सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग करना पड़ रहा है। इससे सफाई कर्मचारियों का समय नष्ट हो रहा है तथा सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने स्वच्छ भारत स्वच्छ शहर के तहत बुधवार को बस अड्डा का निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकानदार ने सूखा व गीला कूड़ा डालने के लिए अलग-अलग प्रावधान नहीं किया हुआ था तथा एक ही कूड़ेदान में सूखा व गीला कूड़ा डाला जा रहा था। इस पर नगर निगम उसे नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
कोट :

नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को बस अड्डा का निरीक्षण किया था। इस दौरान एक दुकानदार ने एक ही कूड़ेदान में सूखा व गीला कचरा डाला हुआ था। इसे नोटिस जारी किया गया है। पूछताछ की जाएगी कि वह नियमों की पालना क्यों नहीं कर रहे हैं। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें