फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने बस्सी चौक पर चस्पां किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भोरंज में सफाई व्यवस्था के मामले में उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा के आदेशों का तुरंत असर दिखना शुरू हो गया है। पंचायत के प्रधान गरीब दास ने बाजार में गंदगी फैलाने वाले और सड़कों पर मकान का पानी फेंकने वालों के खिलाफ खड़ा रुख अख्तियार करते हुए भोरंज के बस्सी चौक पर नोटिस चस्पां कर दिया है।
विज्ञापन

डाउन पाइप के बिना लैंटल का पानी सड़कों पर फेंकने वाले लोगों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। जिसमें निर्णय लिया गया है कि 3 जनवरी से भोरंज में कोई डिस्पोजल कप में चाय बेचता पाया जाता है उसे 1000 रुपये जुर्माना होगा। किसी व्यक्ति ने यदि सड़क पर अपने मकान का पानी फेंका तो जुर्माना वसूला जाएगा। सड़क पर गंदगी फैलाने वाले से 1000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। किसी के घर में प्रवासी किरायेदार है तो उसका पंचायत और थाना में पंजीकरण करवाया जाएगा। प्रधान ने जनता से अपील की है कि भोरंज को कचरा मुक्त बनाने में सहयोग करें। भोरंज पंचायत के प्रधान गरीब दास ने बताया कि यदि लोग गंदगी फैलाने से बाज नहीं आते हैं तो हिमाचल पंचायती राज 1994 (12) के तहत कार्रवाई की जाएगी और प्रति परिवार 1000 जुर्माना अलग से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें