फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सूखा-गीला ही नहीं इलेक्ट्रॉनिक और सेनेटरी कचरा भी अलग देना होगा

Tue, 21 Apr 2026 11:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन को साफ-सुथरा रखने के साथ स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लक्ष्य के साथ नगर परिषद ने कचरा प्रबंधन को लेकर अपनी कवायद तेज कर दी है। अब लोगों को सूखे और गीले कचरे के साथ इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-वेस्ट) और सेनेटरी वेस्ट भी अलग-अलग देना होगा। इसके लिए परिषद की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम घर-घर जाकर लोगों को कचरे के पृथक्करण के बारे में जानकारी दे रही है। साथ ही शहर में पेंटिंग के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। ई-वेस्ट के निपटान के लिए अलग व्यवस्था की गई है और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में सुरक्षा दीवार का निर्माण कर पिछली कमियों को भी दूर किया गया है।
स्कूलों में प्लास्टिक बैंक शुरू किए गए हैं और कंपोस्ट किट भी वितरित की गई है, ताकि कचरे का सही ढंग से निपटान हो सके। नगर परिषद को पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर 534वां और प्रदेश में दूसरा स्थान मिला था। इस बार परिषद की नजर पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मई-जून में होने वाले सर्वेक्षण में कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति और अन्य मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। परिषद के अधिकारी बेहतर रैंकिंग के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, हालांकि इसका परिणाम सर्वेक्षण के बाद ही सामने आएगा।

लोगों को टीवी, मोबाइल और अन्य खराब इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं अलग से देनी होंगी। सेनेटरी वेस्ट के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। -रमन कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें