फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई ऊटपुर में सोलर टेक्नीशियन में नहीं भरी एक भी सीट

Wed, 23 Jul 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आईटीआई उटपुर में सोलर टेक्नीशियन के मुकाबले इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में विद्यार्थियों का अधिक रुझान है। प्रथम राउंड की काउंसलिंग के बाद इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 11 सीटें भर गई हैं, जबकि सोलर टेक्नीशियन में अभी तक एक भी सीट नहीं भरी है।
विज्ञापन

वहीं, आईटीआई प्रबंधन का दावा है कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग में सोलर टेक्नीशियन की भी सीटें भर जाएंगी। यहां पर इलेक्ट्रीशियन और सोलर टेक्नीशियन के दो ट्रेड हैं। दोनों ही ट्रेडों में 20-20 सीटे हैं। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 20 में से 11 सीटें भर गई हैं। वहीं, सोलर टेक्नीशियन में 20 की 20 सीटें खाली हैं। दूसरे राउंड की काउंसलिंग में कितनी सीटें भरी गई हैं, इसकी स्थिति एक अगस्त को साफ होगी। आईटीआई ऊटपुर के प्रधानाचार्य सतीश ठाकुर ने बताया कि यहां पर दो ट्रेड चलाए जा रहे हैं। एक ट्रेड में 11 सीटें भर चुकी हैं। जल्द ही अन्य सीटें भी भर जाएंगी।
बॉक्स

निजी भवन में संचालित हो रही कक्षाएं

ऊटपुर आईटीआई को अभी तक अपना भवन प्राप्त नहीं हुआ है। निजी भवन में आईटीआई की कक्षाएं संचालित होती हैं। अपना भवन नहीं मिलने के कारण यहां पर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को परेशानियां आती हैं। हालांकि आईटीआई के नए भवन का कार्य अधर में है। करीब सात करोड़ से बन रहे भवन में अभी आधा काम ही पूरा हुआ है। बाकी का बजट नहीं मिलने के कारण फिलहाल कार्य रुका हुआ है। विद्यार्थियों को नए भवन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें