हमीरपुर। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को एनजीओ भवन हमीरपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान दरसोक सिंह ठाकुर ने की। बैठक में जिला महासचिव सोमनाथ जगोता, कार्यकारी प्रधान बिहारी लाल, उपप्रधान सतीष शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान विजय धीमान विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में एक जनवरी 2016 से लंबित पे कमीशन एरियर और डीए की किस्तों का भुगतान, खस्ताहाल सामुदायिक भवनों की रिपोर्ट मंगवाने, मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के तहत रखे गए कर्मचारियों को पक्का करने, खंड स्तर पर एनजीओ भवन बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने सहित 35 सूत्रीय मांग पत्र चर्चा की गई। उपायुक्त को अतिरिक्त मांग पत्र सौंपने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रधान पवन शर्मा, शहरी इकाई हमीरपुर के प्रधान पवन बन्याल, महासचिव रविंद्र कुमार, नादौन खंड प्रधान कश्मीर सिंह ठाकुर, बड़सर खंड के प्रधान सुरेश शर्मा, बिझड़ी खंड प्रधान कमल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
(समाचार: बवीता चंदेल)