फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास में डूबे युवक का नहीं लग पाया सुराग

विज्ञापन
नादौन: एनडीआरएफ की टीम बेला में ब्यास नदी में डूब युवक की तलाश करती हुई।(स्रोत:संवाद)
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बेला पंचायत में क्रिकेट स्टेडियम के पास बुधवार देर शाम ब्यास नदी में डूबे स्थानीय युवक का शुक्रवार शाम तक कोई पता नहीं चला है। बुधवार देर शाम से ही युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया है। वीरवार से एनडीआरएफ के निरीक्षक सुशील वर्मा की अगुवाई में सलापड़ से मौके पर पहुंची 20 सदस्यीय टीम ने मोर्चा संभाला लेकिन, तलाश के बावजूद शुक्रवार शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर घटना से पहले युवक के साथ रहे उसके दोनों दोस्तों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों युवकों को उस स्थल पर ले जाया गया जहां वे सारी घटना से पूर्व इकट्ठे बैठे थे। पुलिस ने अब जांच का दायरा बढ़ा दिया है और अन्य स्थलों पर भी तलाशी अभियान आरंभ कर दिया है। दोनों युवकों ने बताया था कि बुधवार को बेला गांव निवासी गौरव मेहरा (29) पुत्र दिनेश कुमार दूसरे छोर पर लुथान गांव में उनके साथ बैठा था। इसी दौरान वह नदी के उस पार बेला गांव के साथ सटे किनारे की ओर आया। उसके दोस्तों अंकित कुमार और संजीत कुमार ने बताया कि दूसरे किनारे पर पहुंचकर उसने अपने कपड़े उतारे और जैसे ही वह वापस मुड़ने लगा तो जिस ट्यूब पर तैर कर गया था वह ट्यूब आगे की ओर बहने लगी। ट्यूब को पकड़ने के लिए वह पानी में उतर गया, जबकि दोनों दोस्त दूसरे छोर से उसे ऐसा करने से मना करते रहे और देखते ही देखते वह पानी में समा गया। थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा ने बताया कि युवक को ढूंढने का प्रयास जारी है। एनडीआरएफ की विशेष टीम की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौरव के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें