फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गोशाला संचालन के लिए कोई संस्था आगे नहीं आई

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर सैकड़ों पशु, गोशाला में मात्र 2 गाय
विज्ञापन


सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर बनाई है गोशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। लावारिस पशुओं के आश्रय के लिए सुजानपुर में बनाई गई गोशाला के संचालन के लिए कोई भी संस्था आगे नहीं आ रही है। परिणामस्वरूप नगर परिषद सुजानपुर इस गोशाला में मात्र दो गाय रखकर ही इतिश्री कर रहा है। इस गोशाला के निर्माण पर लाखों रुपये सरकार की ओर से खर्च किए गए हैं। इस गोशाला का लोकार्पण 23 दिसंबर 2023 को हुआ था। गोशाला में 20 पशुओं को रखने की क्षमता है। गोशाला का संचालन न होने से शहर में सैैकड़ों पशु घूम रहे हैं। कभी यह पशु किसानों व कभी वाहन चालकों के लिए परेशानी बनते हैं। स्थानीय लोगों में अशोक, प्रवीन आदि ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं को गोशाला में भेजा जाए। इस बारे में नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि गोशाला में दो गाय रखी हैं। नगर परिषद ने स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं और युवाओं से भी आग्रह किया है कि इस गोशाला को चलाने के लिए नगर परिषद में अपनी अर्जी दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें